फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, गेहूं बिखरा

विज्ञापन
पलटी ट्राली सड़क पर बिखरा गेंहू। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। गेहूं लादकर जा रहे ट्रैक्टर में तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली में लदा गेहूं बिखर गया। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम दमरास निवासी राहुल ट्रैक्टर की ट्रॉली में करीब 30 बोरी गेहूं लादकर जालौन जा रहा था। तभी सहाव मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की ट्राली वहीं पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के चालक को मामूली चोट आई हैं। जिसे राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। (संवाद)
विज्ञापन

-----
ट्रक चोरी की सूचना पर पुलिस हलकान
जालौन। ट्रक चोरी की झूठी सूचना पर कोतवाली पुलिस हलकान रही। जब पुलिस ने ट्रक को पकड़ा तो मामला आपसी लेन देन का विवाद निकला। पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
मोंठ थाना क्षेत्र निवासी कौशलकिशोर ने डायल 112 को सूचना दी कि एक ट्रक जालौन की ओर जा रहा है। कुछ लोगों ने उस ट्रक को चोरी कर लिया है। ट्रक चोरी की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। कोतवाल उदयभान गौतम ने दो टीमें बनाई। एक टीम को दीनदयाल उपाध्याय चौराहा और दूसरी टीम को चुंगी नंबर 4 के पास तैनात कर दिया। जैसे ही ट्रक देवनगर चौराहे के पास से निकला तो पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति को बुला लिया। मौके पर जब दोनों पक्ष पहुंचे तो ट्रक चोरी की सूचना का मामला फर्जी निकला। ट्रक चोरी की सूचना देने वाला व्यक्ति और ट्रक चालक दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। जिनके बीच लेनदेन का विवाद था। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। उक्त संदर्भ में कोतवाल उदयभान गौतम ने बताया कि ट्रक चोरी की सूचना मिली थी। आपसी लेनदेन के मामले में ट्रक चोरी की फर्जी सूचना दी गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें