माधौगढ़। ब्लाक के 250 नव निर्वाचित प्रधानों एवं 259 ग्राम पंचायत सदस्यों को ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालयों के परिसर पर एडीओ पंचायत छेदालाल ने शपथ दिलाई। बताते चलें कि नव निर्वाचित प्रधानों के दोतिहाई ग्राम पंचायत सदस्य का कोरम पूरा न होने पर प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह नहीं हुआ था। रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराकर कोरम पूरा कराया। शासन के निर्देश के तहत शुक्रवार को सचिव सुनील सोनकर, सजीव जोशी, प्रवीण रत्नम, देवेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि ने सोप्ता में प्रधान रामकुमारी, कुरोती में जेठी, असहना में सोना देवी, डिकोली में अनिल कुमारए महाराजपुरा में रामभरत सिहं ऊंचा में रामकुमार, गोहन में ज्योति ने पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद नव निर्वाचित प्रधानों ने ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। उधर, सिरसा कलार प्रतिनिधि के मुताबिक शपथ ग्रहण के बाद सदस्यों को प्रमाण पत्र बांटे गए। ग्राम छानी अहीर में ग्राम पंचायत अधिकारी योगेश प्रकाश आनंद ने प्रधान वालेश कुमार तिवारी को सदस्यों के साथ शपथ दिलाई। बाद में 8 सदस्यों को प्रमाण पत्र बांटे। ग्राम जहटौली में ग्राम पंचायत अधिकारी योगेश प्रकाश आनन्द ने प्रधान योगेश कुमार चौरसिया को शपथ सदस्यों के साथ शपथ दिलाई। 9 सदस्यों को प्रमाण पत्र बांटे।
---
कोंच ब्लॉक में 42 प्रधानों ने वर्चुअल से शपथ ली
कोंच। ग्रामसभा के गठन में आड़े आए कोरम के चलते विकास खंड कोंच क्षेत्र की जिन 42 ग्राम पंचायतों में प्रधान और वार्ड सदस्य शपथ नहीं ले सके थे, उनमें उपचुनाव के बाद कोरम पूरा हो गया। शुक्रवार को उन्हें वर्चुअल तरीके से शपथ ग्रहण कराई गई। संबंधित ग्राम पंचायतों में हुई शपथ कार्यक्रम की वर्चुअल माध्यम से मॉनिटरिंग खंड विकास कार्यालय में एडीओ नरेशचंद्र दुबे, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशांत श्रीवास्तव, आकाश समाधिया ने की।
ग्राम जुझारपुरा में तकनीकी सहायक हरिश्चंद्र ने प्राथमिक विद्यालय में नवनिर्वाचित प्रधान महेंद्र गौतम व सदस्यों को शपथ दिलाई। पहाड़गांव संवाद के मुताबिक ग्राम नरी और पहाड़गांव के प्राथमिक विद्यालयों में ग्राम विकास अधिकारी अनुज गुप्ता ने प्रधानों क्रमश: सिद्धार्थ व कपिलदेव तथा 3 बजे भेंपता कमतरी में प्रधान राघवेंद्र यादव को ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने प्रधानों से कहा कि आगामी 20 जून को प्राथमिक विद्यालयों में समितियों का गठन किया जाएगा। उसी दिन आमसभा की बैठक आहूत की जाएगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत छिरावली, बिलायां, सतोह, अमीटा, धमसेनी, गुमावली, बस्ती, पचीपुरा कलां, लौना, अटा, गोरा करनपुर, छानीए पहाडग़ांव, नरी, फुलैला, भेंपता, किशुनपुरा, कौशलपुर, कूंड़ा, बरोदा कलां, बोहरा,जुझारपुरा, इमलौरी आदि गांवों के नवनिर्वाचित प्रधान शामिल हैं। (संवाद)
फोटो-22-शपथ लेते ग्राम प्रधान व सदस्य। संवाद
शपथ लेकर विकास कार्य कराने का संकल्प
रामपुरा। ब्लॉक रामपुरा की ग्राम पंचायत सुल्तानपुरा, सिद्धपुरा,मिर्जापुरा जागीर,हनुमंतपुरा में अपनी अलग.अलग ग्राम पंचायतों में शपथ लेकर गांव में विकास कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया। सुल्तानपुरा जागीर संगीता देवी, मिर्जापुरा जागीर चंद्रवती, सिद्धपुरा में रविंद्र सिंह ने शपथ लेकर तथा सदस्यों को शपथ दिलाकर विकास कार्यों की रणनीति तैयार की। जनता को भरोसा दिलाया कि उनके हित में समस्त विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार सविता, तकनीकी सहायक बाबूलाल, रोजगार सेवक कीरत सिंह, गुरुदयाल जाटव ने शपथ ली। (संवाद)