फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वैन पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। हमीरपुर जोल्हूपुर हाइवे चतेला तिराहे में तेज गति से जा रही वैन अनियंत्रित होकर हाइवे में पलट गई। वैन के पलटने से सवारियों में चीख पुकार मच गई। आननफानन राहगीरों ने वैन में फंसी सवारियों को बाहर निकलवा कर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को जोल्हूपुर से कदौरा की ओर आ रही वैन अचानक चतेला तिराहे के पास पलट गई। हादसे में उत्कर्ष (26), रमेश (20), अभिषेक (30), रतनलाल (22), शाहरुख (24) निवासी कस्बा कदौरा घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को निकाल कर सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइवे पर पलटी वैन को हटवाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें