कोंच। लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने और टीके को लेकर फैली भ्रांतियां दूर करने के लिए शनिवार को नदीगांव में वार्ड संख्या 6 परमहंसपुरम में बैठक कर नागरिकों से संवाद किया गया। एसीएमओ डॉ बीएम खेर ने बताया कि वैक्सीन व्यक्ति के अंदर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने नागरिकों की उत्सुकताओं को शांत करते हुए महामारी से बचने के लिए टीका लगवाने पर जोर दिया।
सोशल साइट्स पर वैक्सीन को नुकसानदायक बताकर फैलाया जा रहा भ्रम है। अधिकारियों ने समझाया कि जानलेवा कोरोना से बचने का एकमात्र कारगर हथियार वैक्सीन ही है। कहा कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए वैक्सीन हर हाल में लगवा लेनी चाहिए। इस दौरान नायब तहसीलदार संजय, ईओ प्रद्युम्न कुमार, बीईओ विजयबहादुर, विनायक शुक्ला आदि रहे।
-------------
फोटो15-ग्राम वरोदा कलां में लगे कैंप में कोरोना परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
गांव में पहुंची टीम, भागे लोग
कोंच। तहसील के गांव वरोदा कलां में पिंडारी पीएचसी की टीम की ओर से दूसरी बार कोविड परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 25 व्यक्तियों की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की गई। जैसे ही पीएचसी की टीम गांव में पहुंची। ग्रामीण टेस्टिंग से बचने के लिए भागते नजर आए। जब ग्राम प्रधान अयोध्या प्रजापति ने लोगों को समझाया कि घबराने की जरूरत नहीं है, आप लोग जांच कराएं। अगर कोई संक्रमित निकलता है तो घर में ही उपचार हो जाएगा। प्रधान का समझाना कारगर रहा और लोगों ने अपनी जांच कराई। टीम ने ग्रामीणों से बात की गई और उनसे उनके घर में या आसपास कोई बीमार व्यक्ति के बारे में जानकारी ली। डॉ अजय प्रकाश ने लोगों से कहा कि जांच कराने में न डरें, जांच कराएंगे तभी तो कोरोना से मुक्त हो पाएंगे। पिंडारी स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्रह्लाद सिंह, सोनम कुशवाहा आदि मौजूद रहे। (संवाद)