कदौरा। मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ढाबे में घुस गया। हादसे में महिला व ढाबे पर खड़ी दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आननफानन में घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
जोल्हूपुर हमीरपुर हाइवे पर बबीना बस स्टैंड में बुधवार शाम खदान से मौरंग भर कर जा रहा ट्रक जैसे ही वह बबीना स्टैंड पर पहुंचा। तो अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे बने राम लखन पाल के ढाबे में घुस गया। हादसे में पूजा देवी (40) निवासी लमसर कोतवाली कालपी घायल हो गई। ढाबे के पास खड़ी दो बाइक भी ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चालक को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। ढाबा संचालक ने बताया कि 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। (संवाद)