फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों की बस से डंपर की टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। बरातियों से भरी बस में डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और तीन बराती घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐर निवासी मुन्ना खां के लड़के की शादी चंदरसी निवासी मकबूल खां की बेटी से मंगलवार को थी। बुधवार की सुबह चंदरसी से जब बरात लेकर बस वापस ऐर लौट रही थी। तभी वह आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा चौकी के पास सामने से आ रहे तेज डंपर ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस का आगे का शीशा टूट गया और बस क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में तीन बराती घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चौकी पुलिस ने पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वहां मौजूद बरातियों ने डंपर ड्राइवर की पिटाई भी की। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से डंपर चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें