एट। कानपुर-झांसी हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम एनटीपीसी प्लांट के पास आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पीछे आ रही आपे लोडर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में लोडर चालक उसमें बैठे वैल्डिंग मिस्त्री घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व मिस्त्री को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे पर बने एनटीपीसी प्लांट के पास उरई से एंगल पत्ती सरिया लाद कर जा रहे, आपे लोडर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा होते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपे चालक यूनुस खान पुत्र इस्माइल खान निवासी इस्लामपुरा एवं वेल्डिंग मिस्त्री दिनेश झा पुत्र फूल सिंह निवासी टिकरिया रोड एट लोडर में फंस कर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोडर से निकालकर हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वही वेल्डिंग मिस्त्री दिनेश झा की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने झांसी के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं ट्रक का पता किया जा रहा है।