फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक क ी टक्कर से मैजिक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। बुधवार की देर शाम को ट्रक और मैजिक में टक्कर हो गई। जिसमें मैजिक का चालक गाड़ी में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल चालक के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर लगते ही घर में मातम छा गया। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के विलाया निवासी विनोद कुमार (45) पुत्र सुल्तान परिहार मैजिक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार देर शाम वह सवारियां छोड़कर घर की तरफ आ रहा था। जैसै ही वह सोमई के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें