जालौन। हाईटेंशन लाइन डालने वाले कर्मचारी की बाइक ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार कर्मचारी घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पश्चिम बंगाल के जनपद मालदा निवासी मसूद आलम और भाई रोशन हाईटेंशन लाइन डालने का काम करते हैं। मंगलवार की रात करीब 7 बजे वह मसूद आलम काम से वापस लौट रहे था। तभी कोंच चौराहे के पास खड़े ट्रैक्टर को बाइक सवार देख नहीं सका और उसकी बाइक ट्रैक्टर में पीछे घुस गई। बाइक सवार मसूद आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार की दोपहर मसूद आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। (संवाद)
-----------
तीन पर शांतिभंग की कार्रवाई
कोटरा। विधानसभा चुनाव में अराजकता फैलाने की आशंका को देखते हुए थानाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने बुधवार को धर्मेंद्र पांचाल निवासी सैदनगर, मुकेश पटेल, रणजीत पांचाल निवासी बिनौरा को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया। (संवाद)