फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से टकराई बरातियों की बस, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। बरात विदा कराकर लौट रही बस की सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर से डंपर अनियंत्रित होकर खंदक में जाकर पलट गया। वहीं बस में सवार यात्रियों में से तीन लोगों को चोट आई। घायलों को नजदीक के अस्पताल से भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को खंदक के बाहर निकाला। इलाकाई लोगों के मुताबिक यदि दोनों वाहनों के चालक तत्परता न दिखाते तो हादसा बड़ा भी हो सकता था।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाइवे के पिंडारी मोड़ पर उरई कांशीराम कॉलोनी से विदा कराकर वापस झांसी जा रही बरात की बस झांसी की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर से टकरा गई। डंपर पर अनियंत्रित होकर खंदक में जाकर पलट गया। वहीं बरातियों की बस में चीख पुकार मच गई। बस में सवार आकाश, विजय, और विनोद निवासी प्रेम नगर झांसी खिड़की के पास बैठने की वजह से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में से सभी बारातियों को सकुशल बाहर निकाला। जबकि घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। शेष बरातियों को दूसरे वाहन से झांसी के लिए रवाना किया गया। हादसे की खबर लगते ही दुल्हन पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी खोजबीन की जा रही है। बस चालक लालता प्रसाद ने बताया कि हाइवे पर चढ़ते समय डंपर चालक को रुकने का इशारा दिया था पर स्पीड तेज होने की वजह से डंपर ने अनियंत्रित होकर बस में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें