फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक कार भिड़ंत में इंस्पेक्टर समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। उरई मार्ग पर भिटारा के पास तेज गति कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे खंदक में जाकर पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटा एवं कार में सवार डीजीपी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर व चालक घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इंस्पेक्टर व चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर किया गया। जबकि मां- बेटे का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

डीजीपी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह निवासी लखनऊ चालक संजय कुमार निवासी आजमगढ़ के साथ शनिवार की दोपहर में नदीगांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार भिटारा गांव के पास पहुंची। तभी कार ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि बाइक सवार मां बेटे बाइक समेत उछलकर खंदक में जा गिरे। जबकि कार भी खदंक में गिरकर पलट गई। हेलमेट लगाए होने के कारण बाइक चालक चंद्रशेखर व मां कुंवरबाई निवासी घिलौर नदीगांव भी घायल हो गए। चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर व चालक को अधिक चोट आने पर कानपुर रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें