फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन देने से मना न करे, कोटेदार: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 की रोकथाम को लेकर बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा कि राशन की दुकानों में राशन लेने आने वाले यदि टीका नहीं लगवाते है, तो उनका राशन न रोका जाए बल्कि उन्हें जागरूक करें। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई कराएं। गंदगी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। सफाई करते हुए प्रतिदिन उसकी फोटो भी उपलब्ध कराई जाए। जिन गांवों में कोविड 19 के पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में है वहां विशेष तौर पर फागिंग तथा सैनिटाइजेशन कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था हो। व्यवस्था सम्भव न हो तो ऐसे मरीजों को एल 1 चिकित्सालय में भर्ती कराया जाए। जिन गांवों में संक्रमित मरीजों की संख्या पांच या उससे अधिक है। वहां एतिहात बरती जाए। ताकि संक्र्रमण का खतरा अन्य को न हो।समस्त खंड विकास अधिकारी प्रवासी मजदूरों की सूची पिछले वर्ष की व इस वर्ष की तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की सूची चिन्हित कर उपलब्ध कराई जाए। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी कोंच को निर्देशित किया कि कोंच में वैक्सीनेशन कम हो रहा है वहां के सभासदों तथा चेयरमैन से वार्ता कर जन जागरुकता लाए तथा वैक्सीनेशन की गति बढ़ाए। राजकीय मेडिकल कालेज में कुल 84 मरीज भर्ती है तथा आईसीयू में 29 मरीज हैं। बैठक में सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा. ऊषा सिंह, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें