फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में युवक और महिला घायल हो गए। राहगीरों व परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित हिंदुस्तान लीवर कंपनी के पास अर्जुन (26) पुत्र श्यामबाबू अहिरवार निवासी ग्राम राहिया की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था जिससे उसके मुंह व सिर में चोटें भी आईं। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घर वालों को सूचना मिलने पर वे भी अस्पताल पहुंच गए। उसे डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया है।
उधर, गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सरावन निवासी पार्वती (45) पत्नी प्रमोद अपने भाई संतोष के साथ मायके खैरई जा रही थी। जब उनकी बाइक गोहन पहुंची तभी पार्वती उछलकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें