फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार में मारी टक्कर युवती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बरात में जा रही कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस का कहना है कि घायलों के परिजनों को सूचना कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बंबी रोड पटेल नगर निवासी सौरभ की बरात शुक्रवार दोपहर राठ जा रही थी। बरात में शामिल होने के लिए आशीष (30) रीना (18) कार चालक मुकेश के साथ कार से जा रहे थे। डकोर कोतवाली क्षेत्र के जैसारी मोड़ के पास राठ से उरई आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार सवार घायलों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने किसी तरह तीनों को कार से बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
उरई। एट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिंडारी निवासी गोमती देवी 65 वर्ष पत्नी ठाकुरदास की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई । रेलवे ट्रैक पर पड़े वृद्धा के शव को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम लग गया। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक कलह का भी लग रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें