फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 18 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। उरई से कालपी के बीच कानपुर-झांसी हाईवे पर सोमवार की रात और मंगलवार की दोपहर दो अलग- अलग सड़क हादसों में 18 लोग घायल हो गए। आटा में मंगलवार की दोपहर दो डीएसीएम में आमने सामने टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। कालपी में सोमवार की रात मिनी बस और बोलेरो कार की टक्कर में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित चमारी नाला के पास मंगलवार की दोपहर दो डीसीएम में आमने सामने टक्कर हो गई। एक डीसीएम में सवार हरिकिशोर, पिंकी, दीपू, रामदत्त, मीनू, शिवकांति, सिंहरथी, शुभम, नीलम समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि वह रगेदा गांव से सुबह कालपी स्थित वनखंडी देवी मंदिर पूजा पाठ करने गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।
उधर, कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव बस स्टैंड के पास सोमवार की देर रात बोलेरो कार व मिनी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बस में फंसे घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य करवाया। मिनी बस कोटा से बनारस शादी में जा रही थी। उसरगांव के पास बोलेरो से आमने सामने टक्कर हो गई। बस में सवार रघुनंदन, विमल, मंजू, चंचल, गायत्री, सावित्री गंभीर रुप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें