आटा। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र से ापता हुई 14 वर्षीय किशोरी की ग्वालियर के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने क्षेत्र के दो लड़कों पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। दो दिन पहले ही किशोरी मध्यप्रदेश के भिंड के पास सड़क किनारे घायल हालत में मिली थी। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर आटा में रहने वाले घरवालों को सूचना दी थी। घर वालों ने बताया कि शनिवार को इलाज के दौरान ग्वालियर में उसकी मौत हो गई। आटा थानाध्यक्ष शिवगोपाल सिंह का कहना है कि किशोरी सड़क हादसें में घायल हुई थी। (संवाद)
---
लाइट न आने पर लगाया जाम
उरई। शहर के मोहल्ले करमेर रोड में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट की सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित है। देर शाम आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने जाम लगाकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इससे करीब आधा घंटे उरई करमेर रोड बाधित रहा। (संवाद)