फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी प्राइवेट बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। झांसी कानपुर हाईवे पर आटा बस स्टैंड पर स्थित होटल के पास झांसी से कानपुर जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस ने सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई। जिससे ट्राली पलट गई और बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे बस सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। बस में लगभग 60-70 लोग सवार थे। हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नही हुआ है।
विज्ञापन

जिससे एक बड़ा हादसा बच गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बस व ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से हटवाया तब कही जाकर यातायात सामान्य हो पाया। बस में सवार अरविंद, मंजू ,कामता यादव, दिनेश ने बताया कि बस गुजरात के सूरत से कानपुर जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर की टक्कर लगी जिससे बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें