फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक में मारी टक्कर, किसान की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेढर थानाक्षेत्र के नावली मडैयन रोड़ पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृृद्ध किसान और उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध किसान की मौत हो गई। जबकि घायल का इलाज चल रहा है और वह बाइक चलाते समय हेलमेट लगाए था। इस कारण सिर में गंभीर चोटें नहीं आई है।
विज्ञापन

रेढर थानाक्षेत्र के लहूदी गांव निवासी किसान संतोष तिवारी (60) मंगलवार की शाम बाइक से साथी मोनू के साथ रेढर से कोंच जा रहे थे। तभी उनकी बाइक में मडैयन के पास एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा मोनू और संतोष दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में संतोष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान के परिजनों ने बताया कि वह बाइक से कोंच रिश्तेदारी में जा रहे थे। उनकी मौत से पत्नी सुनीता देवी, एक बेटा व चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
----------
हमीरपुर के ध्यानार्थ
------------
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल
कदौरा। कदौरा जलालपुर मार्ग थाना क्षेत्र के पथरेहटा व बसरेही के बीच मौरंग लेकर जा रहे ट्रक चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नरेंद्र कुमार (30), संतोष (24), सोनू (20) निवासी जलालपुर जिला हमीरपुर सड़क पर गिर कर घायल हो गए। राहगीरों ने युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहंा उनका उपचार चल रहा है। युवकों ने बताया कि वह कदौरा बाजार कर वापस गांव लौट रहे थे। हादसे के समय युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें