फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को शहीद भगत सिंह चौराहे पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला दहन कर नारेबाजी की उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। लखनऊ में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


एबीवीपी कानपुर प्रांत के प्रांत से सहमंत्री चित्रांशु सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दिए गए अमर्यादित बयान दिया। साथ ही मंत्री ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को सही बताया। इसके विरोध में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका गया है। इस दौरान विभाग संयोजक अभय दुबे, जिला संयोजक सहयोग नामदेव, कार्तिक पालीवाल, ओम ठाकुर, सूर्यांश राजावत, अमन पांडा, आयुष मिश्रा, सोम तिवारी, राजनारायण बुधौलिया, नितिन तिवारी, उत्कर्ष, आशुतोष द्विवेदी आदि रहे। इस दौरान सीओ सिटी अर्चना सिंह, कोतवाली पुलिस आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें