जालौन। कन्हैयालाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की है।
एबीवीपी के प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया सत्यम याज्ञिक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसडीएम सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि विद्यालय में सुविधाओं का अभाव है। स्कूल में वाहन व्यवस्था भी ठीक नहीं है। खेल के लिए पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण खेल प्रतिभाओं को मौका नहीं मिला रहा है। उन्होंने एसडीएम से सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की भी बात कही।
इस दौरान आदित्य कैलिया, स्वयं गोस्वामी, कीर्तिमान श्रीवास्तव, हर्ष गुप्ता, हरिओम पटेल, रितिक बाथम, अभिनव उपाध्याय, हर्षित सेंगर, निखिल बाथम, अनिरुद्ध बाथम व गोपाल आदि मौजूद रहे। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या आरती गुप्ता ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। विद्यालय में प्रीबोर्ड एक्जाम चल रहे हैं। विद्यालय में दुरूस्त अवस्था में सात वाहन है और पर्याप्त खेल मैदान हैं। इनडोर और आउटडोर गेम की भी व्यवस्था है।