फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ भवन को तोड़कर दुकानें बनाने पर एबीवीपी ने जताया ऐतराज

विज्ञापन
प्राचार्य को ज्ञापन देते अभाविप के कार्यकर्ता - फोटो : ORAI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच। स्थानीय मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में बने छात्रसंघ भवन को तोड़कर उसी जगह दुकानें बनवाई जा रही हैं। इससे आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एकत्रित होकर तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर दुकानों का निर्माण कार्य अविलंब बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

परिषद के नगर मंत्री रोहित प्रताप सिंह के नेतृत्व में जीतू पाटकर, आशीष कुमार, अभिषेक, विष्णु राठौर, रोहित, छोटू आदि कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा व प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर कहा कि बीते कुछ वर्षों से छात्रसंघ के चुनाव न कराकर छात्र राजनीति को कुंद किया जा रहा है और इसी की आड़ में महाविद्यालय में बने छात्रसंघ भवन को तोड़कर आर्थिक लाभ के उद्देश्य से उस जगह पर दुकानें बनवाई जा रहीं हैं जिसका परिषद विरोध करती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर दुकानों का निर्माण कार्य अविलंब बंद नहीं हुआ और छात्रसंघ भवन का पुन: निर्माण नहीं कराया गया तो परिषद कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें