फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर कराया गर्भपात, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दहेज की मांग पूरी न होने पर शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोहदपुरा की युवती को उसके पति ने जहरीला पदार्थ खिलाकर गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं पति ने उसे मार पीटकर घर से भी निकाल दिया। मायके आई युवती ने परिजनों के साथ कोतवाली जाकर आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोहदपुरापुरा निवासी बबली पुत्री जगदीश ने बताया कि उसकी शादी फरवरी वर्ष 2019 में पवन कुमार निवासी कल्याणपुर, कानपुर नगर से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। 14 अगस्त 2020 को मांग पूरी न होने पर पवन ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसका गर्भपात हो गया। इतना ही नहीं पति ने उसे जमकर मारा पीटा और घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। घटना को लेकर बबली ने अपने पति पवन के खिलाफ उरई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कल्याणपुर, कानपुर में दबिश भी दी पर वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें