फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नीट परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में उतरी आप

Tue, 11 Jun 2024 10:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नीट की परीक्षा परिणाम में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रखर बाजपेयी ने कहा कि नीट जैसी बड़ी परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया है। बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्या से जूझ रहे नौजवानों को एक और झटका मिला है। नीट का परिणाम 14 जून को आना था पर आननफानन चार जून को ही परिणाम घोषित कर दिया गया। जगदीश गुप्ता ने कहा कि किस तरह 67 बच्चों को पूरे अंक दिए गए। एक ही कोचिंग के कई बच्चों को पूरे अंक दिए गए। परीक्षा परिणाम में गंभीर त्रुटि और भ्रष्टाचार किया गया है। परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच की जाए और दोषियों को जेल भेजा जाए ताकि नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ न्याय हो सके। इस दौरान विनय चौरसिया, गौरव चौधरी, भूपसिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें