फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़ीं बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास से मिले कागजातों से शिनाख्त की गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इससे कोहराम मच गया। बताया गया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी निवासी रामबाबू (30) पुत्र चंद्र प्रकाश रिश्तेदारी में बाइक से उरई आया था। वह शुक्रवार रात उरई की फैक्टरी एरिया से गुजर रहा था। तभी दूसरे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। हादसे में रामबाबू की मौत हो गई। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर परिजनों को दी गई। रामबाबू को टक्कर मारने वाले बाइक सवार का पता नहीं चला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें