फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गूंजेंगे माता रानी के जयकारे

विज्ञापन
संकटा मंदिर में की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। मंदिरों में माता रानी के जयकारे आज से गूंजेंगे। कोरोना महामारी के बीच नवरात्र को लेकर लोगों के उत्साह में कमी नहीं है। नवरात्र को लेकर मंदिर कमेटियों ने अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने गाइड लाइन को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार को दिन भर जिले के देवी मंदिरों में साफ-सफाई और साज, सज्जा का काम चलता रहा। वहीं कई मंदिरों में बैरिकेडिंग और सामाजिक दूरी के पालन के लिए तैयारी की गई। प्रशासन ने मंदिर में मास्क लगाने और सैनिटाइर का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस साल पंडाल न लगने से भक्त मायूस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सज गए दरबार, माता रानी का इंतजार
जालौन। नवरात्र को लेकर नगर के सभी देवी मंदिरों में साफ सफाई के साथ ही रंगाई पुताई भी कराई गई है। नवरात्र पर सभी मंदिरों में कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराने की तैयारी की जा रही है। शनिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर देवी मंदिर सजकर लगभग तैयार हैं। नगर के ऐतिहासिक छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, लखिया मंदिर, छठी माता, कामाख्या देवी मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।
नवरात्र को लेकर मंदिरों में चला सफाई अभियान
कालपी। नवरात्र को लेकर मंदिरों में उत्साह का माहौल है। मंदिरों में साफ सफाई के साथ इंतजाम दुरुस्त किए जाते रहे। कोविड 19 गाइड लाइन के मुताबिक मंदिरों में दर्शन की व्यवस्था की गई है। सामाजिक दूरी और मास्क को अनिवार्य किया गया है। भक्तों को एक-एक कर मंदिर में जाने की अनुमति दी गई है। कई मंदिरों में देवी मूर्ति की दूर से पूजा की व्यवस्था की गई है। नगर के प्रसिद्ध मां वनखंडी देवी मंदिर, मां अंबा देवी मंदिर, मां पचपिंडा देवी मंदिर, मां शीतला देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में दरबार सज गए हैं। मां वनखंडी देवी के महंत जमुनादास महाराज ने बताया कि भक्तों को कोविड 19 नियमों का पालन करना होगा। भीड़ की आशंका के चलते मंदिरों में महिला व पुरुष पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं। शहर के संकटा माता मंदिर, काली माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, गायत्री माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर को फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें