फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: वृद्ध को कागजों में मृतक दिखाकर बंद कर दी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। साल भर पहले कागजो में वृद्ध को मृत घोषित कर उसकी सरकारी सेवाएं बंद कर दीं गईं। आठ माह बाद पेंशन बंद होने का कारण पता लगाने पर जानकारी हुई। अब चार माह से वृद्ध खुद को जिंदा घोषित कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। मामाल संज्ञान में आने पर डीएम ने मातहतों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बस्ती निवासी अवध बिहारी को समाज कल्याण विभाग से वृद्धा पेंशन योजना का लाभ मिलता था। समाज कल्याण विभाग के अभिलेखों में उसे दिसंबर 2023 में मरा दिखाते हुए पेंशन बंद कर दी। आठ माह बाद बंद पेंशन का कारण पता लगाने ब्लॉक कार्यालय पहुंचे तो कागजों में मृत होने की जानकारी हुई। इसके बाद खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रहे हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
शनिवार को कोंच आए डीएम राजेश कुमार पांडेय से जब शिकायत हुई तो उन्होंने अधीनस्थों को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जांच कराई जाएगी। अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें