फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मजदूरी के लिए निकला युवक कुएं में कूदा, मौत

Wed, 16 Oct 2024 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एट/उरई। घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकले युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। दमकल टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एट थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी हरपाल अहिरवार का 18 वर्षीय पुत्र सुरजीत मंगलवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकल आया और उसने गांव के ही बने प्राथमिक स्कूल के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर दौड़े लोगों ने देखा तो पुलिस और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विमलेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश कराई, लेकिन कुआं गहरा और पानी अधिक होने से उसका पता नहीं चला।
फिर दमकल को सूचना दी। टीम ने तीन घंटे बाद युवक का शव कुएं से निकाल लिया। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।ࣚ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें