फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डेंगू के दो मरीज और मिले, संख्या पहुंची 30

Wed, 16 Oct 2024 02:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मौसम में बदलाव से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के दो मरीज और मिलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 30 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के घरों में निरोधात्मक कार्रवाई की।
विज्ञापन

माधौगढ़ क्षेत्र के भीमनगर निवासी प्रांजल (21) पुत्र प्रदीप को बुखार आ रहा था। बुखार न उतरने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां 11 अक्तूबर को उसकी डेंगू की जांच कराई गई, रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी तरह कैलिया क्षेत्र के बरहल निवासी हरिमोहन (46) को भी कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार ठीक न होने पर परिजन उसे लेकर झांसी के निजी अस्पताल पहुंचे। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने जांच कराई तो उनकी डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
दो नए मरीजों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।
एसीएमओ संचारी रोग डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मरीजों की झांसी से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर संबंधित मरीजों के घर और आसपास निरोधात्मक कार्रवाई कराई गई है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में डेंगू के मरीज बढ़ते है। उन्होंने बुखार आने पर डेंगू की जांच कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें