फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेड़ पर चढ़े युवक को एचटी लाइन से लगा करंट, मौत

Wed, 09 Apr 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि युवक पेड़ पर चढ़कर सहजन की फली तोड़ रहा था, तभी हादसा हुआ।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी अजय कुमार (33) सोमवार को गांव के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास लगे सहजन के पेड़ से फली तोड़ रहे थे। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से निकली एचटी लाइन की चपेट में आ गए। शोर सुन दौड़े लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पिता राजकिशोर ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी मां कुसुम का 18 साल पहले निधन हो गया है। वह ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें