फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आनलाइन सेलिंग के नाम पर युवक से 16 लाख की ठगी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ऑनलाइन सेलिंग के नाम पर एक युवक से करीब 15- 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया। बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उप डाकघर में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात आनंद नाम के व्यक्ति से हुई थी। आनंद अपनी डाकघर संबंधी जानकारी ठीक कराने आया था। इसी दौरान उसने खुद को ऑनलाइन कंपनी पर कम कीमत में सामान मंगवाकर ऊंचे दामों में बेचने का काम करने वाला बताया और उसको भी इस काम में शामिल होने का लालच दिया।
विज्ञापन

विक्रम ने बताया कि शुरुआत में वह आनंद के बताए अनुसार उसके मोबाइल पर राशि भेजने लगा। इसके बदले आनंद समय-समय पर सामान उपलब्ध कराता रहा। सबकुछ सामान्य चलने पर पीड़ित ने काम को बढ़ाने की इच्छा जताई। इस पर आरोपी ने बाइक गिरवी रखकर पैसे जुटाने की सलाह दी। विक्रम ने शैलेंद्र और संजू नामक परिचितों से भी पैसे उधार लेकर आरोपी के भाई आलोक के खाते में भेज दिए। उसने करीब 15-16 लाख रुपये के ऑर्डर लगा दिए। इसके बाद अचानक आनंद ने फोन बंद कर दिया। न केवल ऑर्डर कैंसल कर दिए, बल्कि अपनी आईडी भी डिलीट कर दी। इससे पीड़ित को ठगी की आशंका हुई। विक्रम ने बताया कि उसने अपने, अपने भाई आलोक कुमार, मां और बहन के खातों से भारी भरकम रकम आरोपी को भेजी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आनंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें