फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दिल्ली से आ रहा युवक से बस में जहरखुरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। दिल्ली से स्लीपर बस में आ रहे युवक को किसी ने रास्ते में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। बस का स्टाफ युवक को गल्ला मंडी गेट पर बेहोशी की हालत में उतारकर चला गया। युवक का पर्स और बैग भी नहीं मिला। राहगीरों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोंच क्षेत्र के गुरावती निवासी आकाश कुमार (22) गुरुवार की रात दिल्ली से स्लीपर बस द्वारा अपने गांव के लिए आ रहा था। रास्ते में कहीं किसी व्यक्ति ने युवक को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे युवक बेहोश हो गया। सुबह जब बस जालौन पहुंची तो स्टाफ ने युवक को जगाने का प्रयास किया लेकिन वह उसके बेहोशी की था। स्टाफ ने उसे बेहोशी की हालत में गल्ला मंडी पर सड़क किनारे उतार दिया और उसे छोड़कर चले गए। राहगीरों ने जब युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया। युवक के पास उसका बैग और पर्स आदि भी नहीं मिला। युवक का कहना है कि जब वह आ रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे कुछ खिला दिया। इससे वह अचेत हो गया था। इसके बाद उक्त लोग उसका पर्स व बैग लेकर भाग गए हैं। बैग में उसके कपड़े व सामान व रुपये थे। सीओ शैलेंद्र वाजपेयी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें