फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवती के घर पहुंचा युवक, कट्टा लहराकर दी धमकी

विज्ञापन
फोटो - 07 पुलिस गिरफ्त में आरोपी रवि। संवाद
विज्ञापन
कदौरा (उरई)। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले बैठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोशल प्लेटफार्म के जरिए संपर्क में आया युवक युवती के घर पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचा लहराते हुए परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक को खेतों में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक युवती की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम न्यूरिया निवासी रवि से हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक ने किसी तरह युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कुछ समय बाद युवती ने उससे दूरी बना ली।

परिजनों के मुताबिक इसी बात से नाराज होकर युवक उस समय युवती के घर पहुंच गया जब वह कदौरा जाने के लिए निकल रही थी। आरोप है कि घर में घुसते ही उसने युवती के साथ अभद्रता की और छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


खुद को घिरता देख युवक ने कट्टा निकाल लिया और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे घर में अफरातफरी मच गई और युवक भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की।
थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि भाग रहे युवक का पीछा करते हुए पुलिस टीम ने उसे खेतों में दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा और पांच कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें