फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जीआरपी का एक्शन प्लान, ट्रेनों में सादे वेश में तैनात होगी क्यूआरटी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रेनों में बढ़ती चोरी, लूट और मारपीट की वारदात पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जीआरपी ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। बुधवार को जीआरपी के पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने उरई थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर शिकंजा कसने के लिए जल्द ही क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह टीम सादे वेश में यात्रियों के बीच रहकर संदिग्धों पर नजर रखेगी और मौके पर कार्रवाई करेगी। बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। एसपी ने झांसी-कानपुर रेलखंड को संवेदनशील बताते हुए सभी ट्रेनों में एस्कॉर्टिंग व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म 1, 2 और 3 तथा सर्कुलेटिंग एरिया में ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय पुलिस की अनिवार्य तैनाती के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए रात में गश्त और संदिग्धों पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया। साथ ही ट्रेनों में अवैध वसूली पर सख्ती करते हुए किन्नरों द्वारा जबरन वसूली रोकने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान चौकी इंचार्ज कालपी संजना सिंह, ईश्वरदीन साहू, अजीत सिंह, हरगोविंद कुशवाहा, अरविंद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें