कालपी। कानपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मसगायां व हाल पता मोहल्ला कागजीपुरा निवासी श्याम बिहारी गुप्ता के 19 वर्षीय बेटे सत्यम गुप्ता ने रविवार को घर के कमरे लगे हुक से फंदा लगाकर जान दी। परिजनों ने बताया कि पिता श्याम बिहारी फौज में हैं। सत्यम कानपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए। उसकी मौत से भाई शिवम गुप्ता, मां गुड्डी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल कामता प्रसाद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।