फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संत कबीर नगर एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक का पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात मुंबई से आजमगढ़ जा रही संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20103) के इंजन की चपेट में आने से युवक का पैर कट गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारण ट्रेन 14 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 12:13 बजे संत कबीर नगर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आ रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो से एक युवक पटरी पार कर प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर आ रहा था। ट्रेन चालक ने हॉर्न बजाया, लेकिन युवक नहीं सुन सका और इंजन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका दायां पैर घुटने के नीचे से कट गया। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस पीके निरंजन ने आरपीएफ को अवगत कराया। आरपीएफ के दरोगा अनिल कुमार स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
आरपीएफ दरोगा अनिल कुमार के अनुसार घायल युवक की पहचान हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के बिलौटा निवासी अंकित (18) पुत्र चंद्रपाल के रूप में हुई है। वह चाचा विष्णु के साथ सूरत (गुजरात) जा रहा था, जहां वह कपड़े के काम में लगा हुआ था। घटना के चलते संत कबीर नगर एक्सप्रेस को स्टेशन पर 14 मिनट अतिरिक्त खड़ा रहना पड़ा और ट्रेन रात 12:27 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें