फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भतीजों की प्रताड़ना से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में उसने जमीन के बंटवारे को लेकर भतीजों पर प्रताड़ित करने की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा के मोहल्ला भगत नगर वार्ड नंबर सात निवासी पुष्पेंद्र यादव (40) ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि जमीनी विवाद को लेकर उसके भाई के लड़के उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र के तीन बच्चे हैं। वह अपने गांव रुखना में खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी पंकज पांडे ने कहा कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें