फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी से फोन पर झगड़कर युवक ने फंदा लगाया

Sun, 27 Oct 2024 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। पत्नी के विवाद के बाद नाराज पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी मायके चली गई थी, जिससे दोनों में फोन पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी कला निवासी विक्रम (32) ने शुक्रवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक के छोटे भाई विवेक ने बताया कि विक्रम पानी पूरी का धंधा करता था। दो दिन पहले उसकी पत्नी क्रांति मायके चली गई, जिसे लेकर भइया का फोन पर भाभी से कुछ विवाद भी हुआ था। इससे नाराज होकर उसने जान दे दी। विक्रम की एक पुत्री लक्ष्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें