फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ब्रजेश जाटव की वापसी, फिर बनाए गए बसपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने संगठन में फेरबदल किया है। पार्टी ने ब्रजेश जाटव पर फिर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष बनाया है। तीन महीने पहले उनकी जगह पर अतर सिंह पाल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ब्रजेश को मुख्य मंडल को-ऑर्डिनेटर का कार्य दिया गया था। अभी तक वह बूथ कमेटियों के गठन में लगे थे। पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। वह पहले कार्यकाल में 11 महीने जिलाध्यक्ष रहे थे। ब्रजेश ने बताया कि कैडर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं को भी जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि वे पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच पहुंचा सकें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें