फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पंखा चालू करते समय युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरवा में रविवार को पंखा चालू करते समय लालता (37) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोपहर में लालता घर पर अकेले थे। नहाने के बाद जैसे ही वह पंखा शुरू करने लगे तो करंट लग गया और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े और उन्होंने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने जब आवाज लगाई तो दरवाजा न खुलने पर उन्होंने पिता तुलसी राम को जानकारी दी। बताया कि पिता-पुत्र ही घर में रहते थे। थाना प्रभारी प्रभात सिंह का कहना है कि परिजनों ने थाने में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें