उरई के राजेंद्र नगर में 33 वर्षीय प्रतीक उर्फ लकी घर में अचानक गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। वह मानसिक तनाव में थे तथा हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उरई। राजेंद्र नगर में बुधवार शाम घर के कमरे में टहलते समय प्रतीक उर्फ लकी (33) अनियंत्रित होकर कमरे में सिर के बल गिर गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी की फंदा लगने से एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। ससुरालियों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। मानसिक तनाव में भी था। उसकी मौत से पिता सर्वेश सहित अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं। कोतवाल अंजन सिंह का कहना है कि परिजन युवक के गिरने की बात कह रहे हैं। जांच की जा रही है। (संवाद)