फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

सार

कदौरा थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोनू को गुरुवार को गिरफ्तार किया। सोनू पर नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप था। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कदौरा। थाना पुलिस ने गुरुवार को 25 हजार रुपये के इनामी वांछित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसे यहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने समसी गांव निवासी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर वह ले गया है। पुलिस ने 19 सितंबर को किशोरी को खोज लिया था। इसके बाद से सोनू फरार चल रहा था। एसपी ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कानाखेड़ा गांव के पास खड़ा है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें