फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक की तालाब में डूबने से मौत, तीन पर हत्या की रिपोर्ट

Thu, 05 Dec 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। युवक के तालाब में डूबने से हुई मौत के मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने उसके तीन साथियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। युवक तालाब में जलपक्षी व मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी विजय सिंह (36) बुधवार सुबह गांव के ही तेजराम श्रीवास, प्रेम नारायण तिवारी व लैकूपुर पुरवा निवासी जगत सिंह राजपूत के साथ गांव स्थित तालाब से जलपक्षी (पनडुब्बी) व मछली पकड़ने गया था। तभी गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई थी। साथ में गए उसके साथियों उसके बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लेकिन मृतक की पत्नी विनीता ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पति का शव जब तालाब से बाहर निकाला गया तो सिर से खून बह रहा था। उसके पति की तेजराम श्रीवास, प्रेम नारायण तिवारी व ग्राम लैकूपुर पुरवा निवासी जगत सिंह राजपूत ने हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया और मौके से भाग गए थे। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें