फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भाषण प्रतियोगिता में बीएड के छात्र योगेश अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भारतीय नौसेना दिवस पर डीवी कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बगिया परिसर स्थित सेमिनार हाल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में नौसेना महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। उन्होंने कर्तव्यों के निर्वहन को ही सच्ची राष्ट्रभक्ति बताया। संयोजिका प्रोफेसर अलका रानी पुरवार ने कहा कि भारतीय सेना के कारण ही हम सभी आज सुरक्षित हैं। डॉ. शैलजा गुप्ता ने कहा कि हिंद महासागर के विशाल सामुद्रिक क्षेत्र में भारतीय नौसेना किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं। डॉ. गौरव यादव ने बताया कि सेना के अदम्य साहस एवं अनुशासन ने हमें सुरक्षित रखा हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में 16 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र योगेश पांचाल ने प्रथम, एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मुस्कान रत्नाकर ने द्वितीय तथा बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा अंशिका विश्वकर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. विजय चौधरी, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. अतुल प्रकाश बुधौलिया रहे। संचालन निलेश कुमार वर्मा ने किया। आभार डॉ. श्रवण कुमार त्रिपाठी ने जताया। इस दौरान डॉ. राजेश पालीवाल, डॉ. जितेंद्र प्रताप, डॉ. नील रतन, इंद्रमोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें