फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सदनपुरी निवासी 25 वर्षीय इमरान की सोमवार सुबह बैंक कॉलोनी के पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि राजेंद्र नगर बैंक कॉलोनी के मोड़ पर स्थित देशी शराब के ठेके से इमरान ने शराब पी थी और नशे की हालत में लघुशंका के लिए ट्रांसफार्मर की ओर गया। वह संतुलन बिगड़ने पर ट्रांसफार्मर के तारों से टकरा गया।



तारों में आ रहे करंट से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि इमरान छह भाइयों में सबसे छोटा था और कबाड़ की दुकान में काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों का आरोप है कि यदि ट्रांसफार्मर में जाली लगी होती तो शायद इमरान की जान बच जाती। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाल हरिशंकर चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह घटना खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं, जिनसे अनमोल जिंदगियां असमय काल के गाल में समा रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें