कालपी। कोतवाली क्षेत्र के रामचबूतरा गांव निवासी इरफान उर्फ पप्पू (40) की बुधवार की सुबह छौंक गांव में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। भाई इरफान ने बताया कि इरफान मेलों में झूला झुलाने का काम करता था।
मंगलवार को छौंक में आयोजित बुढ़वा मंगल के मेले में वह झूला संचालक के साथ गया था। सुबह नित्यक्रिया के लिए वह ट्रैक पर गया। जहां चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी का कहना है कि युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।