फोटो 1- मृतक अभिषेक वाल्मीकि की फाइल फोटो। स्रोत परिजन।
उरई। युवक ने भूसा घर में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो शव देख उनकी चीख निकल गई। पुलिस के मुताबिक वह एक युवती से प्रेम करता था। शादी नहीं हो पाने से तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव निवासी अभिषेक वाल्मीकि (21) ने मंगलवार की शाम आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो गई है। वह छोटे भाई छाेटू व चाचा बबलू के साथ रहता था। बताया कि वह किसी युवती से प्रेम करता था, लेकिन उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि युवक की शादी न होने से तनाव में उसने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।