फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घरेलू विवाद के चलते युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक अर्जुन सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : हादसे में घायल योग गुरु रविशंकर महाराज।
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के बिजवाहा गांव निवासी अर्जुन सिंह (28) ने देर रात गांव से करीब 200 मीटर दूर एक बबूल के पेड़ पर गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि घटना से पहले उसका पत्नी प्रियंका से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे के बाद घर के लोग जवारों की मिट्टी लेने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अर्जुन घर से निकल गया और यह कदम उठा लिया। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे गांव के कुछ युवकों ने पेड़ पर शव लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया कि युवक शराब का लती था। उसके छह वर्षीय एक बेटी है। उसकी मौत से पत्नी प्रियंका सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें