फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कंरट लगने से युवक व छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/एट। करंट लगने से अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को युवक व छात्र की मौत हो गई। युवक को शटर खोलते समय करंट लगा, जबकि छात्र को कूलर से करंट लगा। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एट कस्बे के वार्ड नंबर सात भगत सिंह नगर निवासी सत्यम शिवहरे (24) शुक्रवार की सुबह दुकान की शटर खोल रहे थे। इसी दौरान उसे करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता अखिलेश शिवहरे ने बताया कि सत्यम लकड़ी आरा मशीन का व्यापार देखता था। वह दो भाइयों में छोटा था।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी संजय वर्मा शहर के अजनारी रोड स्थित बुद्ध बिहार के पास परिवार सहित रहता है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसका बेटा अनस वर्मा (13) को कूलर से करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। बताया कि पिता मजदूरी करने गया था, जबकि मां पूजा करने गई थी। घर में कोई नहीं था। वह कक्षा पांच का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें