उरई। मायके आई महिला ने घर कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब घर पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख उनके होश उड़ गए। पिता का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़र गांव निवासी रामजी की पुत्री दीपा (26) की शादी इटावा जिले के चकरनगर थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा गांव निवासी आदित्य कुमार के साथ हुई थी। पिता ने बताया कि वह होली के त्योहार को लेकर ससुराल से गांव आई थी। बताया कि सोमवार को वह पत्नी ममता के साथ खेत पर चला गया। पुत्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रूप से कमजोर थी और उसका कई सालों से ग्वालियर में इलाज चल रहा था। दामाद आदित्य अहमदबाद की एक कंपनी में इंजीनियर है। कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है।