फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भाई को राखी बांधने आई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद (जालौन)। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने आई महिला की शनिवार रात में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इटावा जिले के उदयपुरा निवासी रजनी देवी (50) शनिवार को रक्षाबंधन होने पर कुठौंद थाना क्षेत्र के भदेख गांव निवासी भाई महेंद्र यादव को राखी बांधने आई थीं। खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। रात करीब दो बजे रजनी की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रजनी के दो बेटे व एक बेटी है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें